सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The shopkeepers of the Tibetan market will be shifted to the vending zone built on 62 Feet Road.

Saharanpur News: 62 फुटा रोड पर बने वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगे तिब्बती मार्केट के दुकानदार

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The shopkeepers of the Tibetan market will be shifted to the vending zone built on 62 Feet Road.
सहारनपुर में आसमान साफ होने के बाद निकली धूप में स
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब 50 साल से चल रहे तिब्बती मार्केट हटाने को लेकर आखिरकार सहमति बन गई। सोमवार को जब तक नगर निगम की टीम तिब्बती मार्केट को हटाने पहुंचती। उससे पहले ही पीड़ित दुकानदार सांसद इमरान मसूद और एमएलसी शाहनवाज को लेकर नगर निगम पहुंच गए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त के साथ वार्ता करते हुए व्यापारियों की पीड़ा रखी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि तिब्बती मार्केट से हटाए जाने वाले दुकानदारों को 62 फुटा रोड पर बने वेंडिंग जोन में जगह आवंटित की जाएगी।
Trending Videos

नेहरू मार्केट से लोहानी सराय की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर बीते 50 साल से अस्थायी दुकानें लग रही हैं। 15 दिन से दुकानों को हटाने की कवायद चल रही है। तीन दिन पहले नगर निगम ने नोटिस चस्पा करते हुए 18 जनवरी तक खुद दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया था। अन्यथा 19 जनवरी को जबरन दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई थी। 18 जनवरी की देर शाम तक भी दुकानें नहीं हटने के बाद निगम की टीम ने मार्केट में पहुंचकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करते हुए रात में दुकानें हटाने को कहा था। अन्यथा 19 जनवरी की सुबह जबरन हटाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर दुकानदारों में खलबली रही। सुबह इससे पहले कि निगम की टीम दुकानें हटाने पहुंचती। उससे पहले ही दुकानदार नगर निगम पहुंच गए। कुछ ही देर में सांसद इमरान मसूर, एमएलसी शाहनवाज खान और कई पार्षद भी निगम पहुंचे। नगर आयुक्त के साथ वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों ने दुकानें न हटाने की बात कही। इस पर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण और जाम का हवाला देते हुए कहा कि मार्केट तो हटाई ही जाएगी। इस पर जनप्रतिनिधियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद नगर आयुक्त ने तिब्बती मार्केट से हटाए जाने वाले दुकानदारों को 62 फुटा रोड पर बने वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के सामने रखा, जिस पर जनप्रतिनिधि सहमत हो गए। इस दौरान पार्षद फहाद सलीम, नदीम अंसारी, रईस पप्पू, डॉ. रागिम अंजुम आदि रहे। उधर, तिब्बती मार्केट के प्रधान नौशाद का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और नगर आयुक्त के बीच क्या वार्ता हुई और क्या निर्णय लिया। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
------
जो भी दुकानदार तिब्बती मार्केट से हटाए जाएंगे। उन्हें 62 फुटा रोड पर बने वेंडिंग जोन में जगह आवंटित की जाएगी। सांसद और एमएलसी के साथ वार्ता इस पर सहमति बनी है।
- शिपू गिरि, नगर आयुक्त
------
70 परिवारों की रोजी-रोटी बचाने के लिए आज सांसद और हमने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी और नगर आयुक्त से मुलाकात की। यही सहमति बनी है कि तिब्बती मार्केट से हटाने के बाद सभी दुकानदारों को 62 फुटा रोड पर जगह आवंटित की जाएगी।
- शाहनवाज खान, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed