सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The sisters said, "Just show your face to our brother once."

Saharanpur News: बहनें बोलीं- एक बार भाई को चेहरा दिखा दो

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The sisters said, "Just show your face to our brother once."
सहारनपुर के सरसावा ​स्थित कौ​शिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विला
विज्ञापन
सहारनपुर। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से गांव खारीबांस व सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में मातम छा गया। पिंकेश और मोना रोते हुए यही कहती रही कि कोई उनके भाई अशोक का चेहरा दिखा दो। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।
Trending Videos

पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से किसी तरह के विवाद या तनाव के संकेत भी नजर नहीं आए थे। इसी कारण यह घटना लोगों के लिए और भी ज्यादा चौंकाने वाली बन गई। हर कोई यही सोचने को मजबूर था कि आखिर ऐसा कौन-सा दबाव या परिस्थिति रही होगी, जिसने अशोक को इतना भयावह निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया। पता लगने पर अशोक की बहन पिंकेश व मोना घर पहुंची। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। अन्य महिलाएं ढांढस बांधती नजर आई। जब शवों को ले जाने लगे तो पिंकेश व मोना यही कहती रही कि उसके भाई को दिखा दो। तीन पीढि़यां खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- अशोक ने खरीदी थी जेसीबी
लगभग एक माह पहले अमीन संग्रह अशोक राठी ने किराए पर चलाने के लिए एक जेसीबी मशीन खरीदी थी। वह अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के प्रयास में लगातार जुटा हुआ था।
-------
-- होनहार थे कार्तिक व देव
अंबहेटा के सीएस दयानंद इंटर कॉलेज में कार्तिक राठी दसवीं का छात्र था। विद्यालय प्रबंधक नरेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक ने इसी सत्र में उनके विद्यालय में कक्षा दस में प्रवेश लिया था। कार्तिक ने हाईस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। शनिवार को हुए अंतिम पेपर में भी कार्तिक शामिल रहा। नरेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शांत स्वभाव का था। लगन के साथ पढ़ाई करने के अलावा अनुशासित था। वहीं, कॉलोनी व गांव खारीबांस के लोगों ने बताया कि कार्तिक क्रिकेट का शौक रखता था। अच्छा खिलाड़ी था।
सरसावा में एमटीएस पब्लिक स्कूल में देव राठी कक्षा नौवीं का छात्र था। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि देव होनहार छात्र था। हमेशा अनुशासन में रहता था। खेल में भी उसकी अच्छी खासी रुचि थी, जिसके लिए वह स्टेडियम में हमेशा अभ्यास करता रहता था। स्कूल के सभी शिक्षकों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed