{"_id":"69839e5a69baa3c6920fd659","slug":"the-team-will-come-to-know-the-reality-of-health-services-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168687-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने आएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने आएगी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुरादाबाद मंडल की टीम जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी का करेगी निरीक्षण
- छह से आठ फरवरी तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में रहेगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखने के लिए शासन की तरफ से मुरादाबाद के स्वास्थ्य अधिकारी छह फरवरी को पहुंचेंगे। वह तीन दिन तक ऑनलाइन मिलने वाले दिशा-निर्देश पर जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी की व्यवस्थाएं देखेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेंगे। कमियां मिलने पर कार्रवाई तय होगी।
शासन ने प्रदेश के पांच मंडल सहारनपुर, मेरठ, झांसी, चित्रकूट और मुरादाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत पता करने के लिए अति गोपनीय योजना बनाई है। तय किया गया है कि छह से आठ फरवरी तक मुरादाबाद मंडल के स्वास्थ्य अधिकारी सहारनपुर मंडल में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के 25 ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखेंगे। यही काम सहारनपुर मंडल के मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में करेंगे। संबंधित जिले में पहुंचने के बाद टीम को बताया जाएगा कि उन्हें किस सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में पहुंचना है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीम पहुंचेगी। हिदायत दी गई कि फोन पर मिलने वाली सूचना को लीक नहीं किया जाएगा और किसी को बताया नहीं जाएगा। तीन दिन तक जांच की रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द भेजनी होगी, ताकि उसके आधार पर सुधार अथवा कार्रवाई पर अमल किया जा सके।
-- वर्जन
शासन ने प्रदेश के पांच मंडलों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए टीमों का गठन किया है। सहारनपुर मंडल की टीम मेरठ मंडल जाएंगी, जबकि मुरादाबाद मंडल से टीम सहारनपुर मंडल में आएगी। यह टीम स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखेंगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेंगी। - डॉ. रामानंद, अपर निदेशक, चिकित्सक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
Trending Videos