{"_id":"69839eac96b0a56f88090b1d","slug":"travelling-this-holi-is-not-easy-waiting-list-crosses-50-resort-to-special-trains-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168678-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होली पर सफर नहीं आसान, वेटिंग पहुंची 50 के पार, स्पेशल ट्रेनों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होली पर सफर नहीं आसान, वेटिंग पहुंची 50 के पार, स्पेशल ट्रेनों का सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ, वाराणसी, बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में नो रूम, सीट के लिए मचेगी मारामारी
- स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने पर मिल सकती है कुछ राहत, यात्रियों को घोषणा का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली का त्योहार अभी एक महीने दूर है, लेकिन सहारनपुर से बिहार, लखनऊ और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की चिंता अभी से बढ़ने लगी है। होली के दौरान कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। वेटिंग 50 के पार पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों को विशेष ट्रेनों का ही सहारा है। इसलिए वह रेलवे एप पर नजर बनाए हुए हैं।
सहारनपुर से करीब 155 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इन दिनों 16 ट्रेनें निरस्त चल रही है। होली का त्योहार चार मार्च को है। होली के लिए ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है। होली से पहले ही ट्रेनें फुल हो गई है। 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस में एक व दो मार्च को स्लीपर कोच में नो रूम, तीन मार्च को 30 वेटिंग है। थर्ड एसी में एक मार्च को 23, दो मार्च को 28, तीन मार्च को नौ वेटिंग है। सेकेंड एसी में एक मार्च को आठ, दो मार्च को आठ, तीन मार्च को दो वेटिंग है।
ट्रेन नंबर 13006 हावड़ा-वाराणसी मेल में एक मार्च को स्लीपर कोच में 54, दो व तीन मार्च को नो रूम है। थर्ड एसी में एक मार्च को 40, दो मार्च को 33, तीन मार्च को 21 वेटिंग है। ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस स्लीपर में एक-दो मार्च को नो रूम, तीन मार्च को 53, चार मार्च को 14 वेटिंग है। ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस में एक व दो मार्च को स्लीपर कोच में नो रूम, तीन मार्च को 33, चार मार्च को 22 वेटिंग बनी हुई है।
Trending Videos