सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theft in diamond showroom: Mother, brother and sister-in-law formed a gang

डायमंड शोरूम में चोरी: मां, भाई-भाभी को मिलाकर बना दिया गिरोह, शोरूम की छत पर बिताया दिन, रात में काट दी दीवार

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: पुलिस ने डायमंड शोरूम में चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी इरशाद ने अपने परिवार के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। तीन करोड़ के हीरे-सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये बरामद किए हैं। 

Theft in diamond showroom: Mother, brother and sister-in-law formed a gang
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

थाना सदर बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के डायमंड शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने के लिए चोर ने दिन-रात छत पर बिताई। मुख्य आरोपी ने अपनी मां, भाई और भाभी के साथ ही गिरोह बना रखा था। पुलिस ने तीन करोड़ के हीरे-सोने के आभूषण व 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।
Trending Videos

 

Theft in diamond showroom: Mother, brother and sister-in-law formed a gang
ये मास्क लगाए आए थे चोर। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी की रात दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में चोरी हुई थी। शोरूम के स्टोर मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चोर शोरूम की दीवार काटकर अंदर घुसा था और कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास से इरशाद उर्फ काला, भाई दिलशाद, मां काली, भाभी सीमा व सलमा को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी सैतान चौक कलियर व बंजारों का मोहल्ला भगवानपुर जिला हरिद्वार के रहने वाले हैं। इनके पास से नौ नेकलेस, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिंग, दो गले के सेट, 18 पेंडेंट, 90 अंगूठी, 32 चेन, 11 चूड़ी, 40 पीस सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इनकी कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है।
 

एक महीने तक की शोरूम की रैकी
पूछताछ में मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला ने बताया कि करीब एक माह तक शोरूम की रेकी की थी। मौसम खराब होने का इंतजार किया गया, ताकि आवाज और हलचल दब जाए। घटना से एक दिन पहले वह पास की बिल्डिंग की छत के रास्ते शोरूम की छत पर पहुंच गया और वहीं छिपा रहा था। छत पर शराब पी, खाना खाया और रात में सो गया था। बारिश होने पर आंख खुली। इसके बाद गैस कटर से दीवार काटकर शोरूम में घुसा और सोने-हीरे के आभूषण व नकदी चोरी कर भाग गया था। भागते समय लंगड़ाकर चलने की एक्टिंग की, ताकि पहचान न हो सके। इरशाद उर्फ काला और काली के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 27 प्राथमिकी दर्ज हैं।
 

मां, भाई और भाभी भी गैंग में शामिल
मुख्य आरोपी ने अपने पूरे परिवार का गैंग बना रखा है। उसकी मां काली पर 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी बताया कि दुकान से कुछ सोने की तरह दिखने वाले आर्टिफिशियल आभूषण खरीदे थे। चोरी का सामान बेचने में भाई दिलशाद, मां काली, भाभी सीमा व सलमा सहयोग करते थे। सामान को उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की में बेचते थे, जिससे किसी को भनक नहीं लगे।

10 महीने पहले ही जेल से आया था इरशाद
एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी इरशाद मूलरूप से थाना नकुड़ के अंबेहटा पीर का रहने वाला है। अंबेहटा पीर से मकान बेचकर परिवार के साथ हसमत कॉलोनी कोतवाली मंडी में किराये के मकान में रहता था। यहां भी चोरी करता था। मंडी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। जेल चला गया था। करीब 10 महीने पहले जेल से आया था। इसके बाद शैतान चौक कलियर में किराए के मकान में रहने लगा था। उसे खुद का मकान बनाने के लिए रुपये की जरूरत थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed