फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three accused arrested for drug trafficking; 73 grams of smack seized.

Saharanpur News: नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 73 ग्राम स्मैक बरामद

Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for drug trafficking; 73 grams of smack seized.
बेहट। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 73 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीओ प्रिया यादव ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम भोजेवाला चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तौसीफ निवासी गांव गोगवान थाना कैराना जनपद शामली, मुजक्किर निवासी तिगरी थाना नकुड़ सहारनपुर व मुर्तजा निवासी रीढ़ी मोहिउद्दीनपुर थाना बेहट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तौसिफ और मुर्तजा के पास से 25-25 ग्राम व मुजक्किर के पास से 23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है और आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मुर्तजा उर्फ यासीन के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट समेत छह मामले पहले से दर्ज है, जबकि मुजक्किर पर भी एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed