सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Toll will have to be paid three times over a 47-kilometer stretch of the expressway.

Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर 47 किमी में तीन बार चुकाना पड़ेगा टोल

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Toll will have to be paid three times over a 47-kilometer stretch of the expressway.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्थित जैनपुर टोल प्लाजा।
विज्ञापन
छुटमलपुर। जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को मात्र 47 किमी की दूरी पर तीन बार टोल के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। लाखनौर के पास जैनपुर, छुटमलपुर के पास चमारीखेड़ा और बिहारीगढ़ के पास गणेशपुर में टोल प्लाजा बनाए गए हैं।
Trending Videos

चमारीखेड़ा टोल पर पहले से ही वसूली हो रही है, जबकि बाकी दो पर लोकार्पण के बाद शुल्क वसूलना शुरू हो जाएगा।
दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर देहरादून तक बनाए गए 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जहां उच्च स्तरीय सुविधाएं देने के दावे किए जा रहे हैं वहीं इस पर सफर जेब पर भी भारी पड़ने वाला है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से देहरादून जाते समय इस पर एक तरफ से कार के 675 रुपये तथा 24 घंटे में वापसी करने पर दोनों तरफ से 1010 रुपये टोल के चुकाने पड़ेंगे। वहीं जिले में इस पर तीन बार टोल देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आते हुए सहारनपुर की सीमा में पहला टोल जैनपुर, दूसरा चमारीखेड़ा तथा तीसरा एलिवेटेड रोड से पहले गणेशपुर में बनाया गया है। जैनपुर टोल का अभी टेंडर नहीं हुआ है। चमारीखेड़ा टोल कई सालों से चल रहा है। इस पर कार के लिए 85 रुपये वसूले जा रहे हैं। गणेशपुर टोल का टेंडर हो गया है। इस पर एलिवेटेड रोड के लिए टोल वसूला जाएगा। हालांकि जैनपुर और गणेशपुर टोल की दरें अभी घोषित नहीं की गई हैं।
बता दें, कि जैनपुर से चमारीखेड़ा टोल की दूरी 25 किमी और चमारीखेड़ा टोल से गणेशपुर टोल की दूरी 22 किमी है। यदि किसी को बड़गांव क्षेत्र से देहरादून जाना है तो उसे तीन बार टोल देना पड़ेगा। यदि किसी को गागलहेड़ी से देहरादून जाना है तो दो बार टोल चुकाना पड़ेगा। क्षेत्रीय लोगों कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव फजलुर्रहमान, इंजीनियरिंग छात्र अवि कांबोज, दैनिक यात्री संदीप बंसल आदि का कहना है कि नियमानुसार 60 किमी की दूरी पर टोल प्लाजा होना चाहिए। बावजूद इसके यहां कम दूरी पर टोल वसूला जा रहा है।
उधर, एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह नियम सामान्य सड़क के लिए है। एलिवेटेड रोड के एक किमी की लागत सामान्य सड़क के पांच किमी के बराबर आती है। ऐसे में गणेशपुर में एलिवेटेड के लिए अलग से टोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed