फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two decades, a 22-fold surge... land prices have taken a massive leap.

Saharanpur News: दो दशक, 22 गुना उछाल...जमीनी भाव ने लगाई लंबी छलांग

Wed, 19 Aug 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two decades, a 22-fold surge... land prices have taken a massive leap.
सहारनपुर। महानगर में जमीन खरीदना महंगा हो गया है, जो जमीन दो दशक पहले औने-पौने दामों पर बिक रही थी। वह अब बेशकीमती हो गई है। महानगर के कई इलाकों में सर्किल रेट में 22 गुना तक वृद्धि हुई है। इसमें जेवी जैन कॉलेज रोड का क्षेत्र शामिल है। एक सितंबर को फिर से सर्किल रेट जारी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जमीनों के मूल्य को बाजार मूल्य के समतुल्य बनाने के लिए हर वर्ष सर्किल रेट में कुछ न कुछ बढ़ोतरी की जाती है। आमतौर पर औसतन दस से 12 फीसदी की वार्षिक वृद्धि होती है। जमीन के दामों में इतना अप्रत्याशित उछाल आया है कि महानगर के कुछ इलाकों में जमीन खरीदना काफी महंगा हो चला है। ऐसे में जो लोग इन पॉश इलाकों में अपने सपने का आशियाना बनाना चाहते हैं उन्हें जेब कुछ अधिक ही ढीली करनी पड़ रही है। यह स्थिति कोर्ट रोड से लेकर हसनपुर चौक और शक्ति पेट्रोल पंप तक है।
विज्ञापन

इसमें भी कुछ सेगमेंट के सर्किल रेट अधिक हैं। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर वर्ष 2006 में सर्किल रेट आठ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थे, जो वर्तमान में 96 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसके अलावा कोर्ट रोड, कलक्ट्रेट से हसनपुर, हसनपुर से शक्ति पेट्रोल पंप आदि जगहों के दामों में वृद्धि हुई है। इसी तरह कॉलोनियों के सर्किल रेट में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसमें भी शिवाजी नगर, दीप विहार, अहमद बाग, प्रद्युमन नगर आदि कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सर्किल रेट तय करने की तैयारी अंतिम चरण में
पिछले वर्ष एक मई 2025 से जिलेभर में सर्किल रेट लागू हुए थे। इस वर्ष एक अप्रैल से सर्किल रेट लागू होने थे, लेकिन नए मानकों के चलते सर्किल रेट निर्धारित नहीं हो सके। स्टांप एवं पंजीयन विभाग के मुताबिक नए सर्किल रेट एक सितंबर से लागू करने की तैयारी है। इसे लेकर प्रस्तावित सूची तैयार की जा रही है।


पुराने और वर्तमान सर्किल रेट(प्रति वर्ग मीटर)
स्थान------------------------वर्तमान---------------------पुराना(2006)
जैन कॉलेज रोड----------- 96 हजार रुपये-------------------आठ हजार रुपये
कोर्ट रोड आवासीय --------- 1.38 लाख-------------------------22 हजार रुपये
अहमद बाग आवासीय --------- 1.65 लाख--------------------- 22 हजार रुपये
कलक्ट्रेट से हसनपुर आवासीय -------- 1.40 लाख---------------- 20 हजार रुपये
हसनपुर से शक्ति पेट्रोल पंप आवासीय------- एक लाख------------आठ हजार रुपये
शक्ति पेट्रोल पंप से पार्श्वनाथ आवासीय--------- 65 हजार रुपये-----------आठ हजार रुपये
सर्किल रेट को बाजारी भाव के समान बनाने के लिए हर वर्ष औसतन दस से 12 फीसदी वृद्धि सर्किल रेट में वृद्धि की जाती है। कुछ क्षेत्र पिछले वर्षों में काफी विकसित हुए हैं।
- बृजेश सिंह, सहायक महानिरीक्षक स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed