सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two Special Trains to Run During Summer; Travel Will Become Easier

Saharanpur News: गर्मियों में चलेंगी दो विशेष ट्रेनें, आसान होगा सफर

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two Special Trains to Run During Summer; Travel Will Become Easier
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली दो ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनकी समयसारिणी जारी की गई। इसके साथ ही इन ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बुकिंग भी खुल गई है। इनका संचालन एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से गर्मी में सफर आसान होगा।
Trending Videos

ट्रेन नंबर 05093 छपरा-जम्मूतवी विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन छह अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा से दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन सहारनपुर में आएगी। रात 11 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। 05194 जम्मूतवी-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन आठ अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को जम्मूतवी से रात 1:20 बजे चलेगी और सहारनपुर में अगले दिन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

05736 कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन एक अप्रैल से 27 मई तक हर बुधवार को कटिहार से सुबह नौ बजे चलकर देर रात सहारनपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05735 अमृतसर-कटिहार ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन तीन अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से रात 1:25 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर बाद सहारनपुर आएगी। रात 11:45 कटिहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed