{"_id":"697129fc91786630b30d3dcd","slug":"two-young-men-had-their-mobile-phones-snatched-the-incident-was-caught-on-cctv-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167728-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो युवकों से मोबाइल छीना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो युवकों से मोबाइल छीना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी और सदर बाजार क्षेत्र में दो युवकों से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। एक घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनपुरा निवासी अविनाश ने तहरीर देकर बताया कि एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय है। मंगलवार रात वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में ढमोला नदी के पास वह कुछ देर के लिए रुका। उसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जब दूसरे फोन से कॉल की गई तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसी तरह दूसरी घटना थाना सदर बाजार में नवादा रोड पर हुई। चलती बाइक पर युवक से मोबाइल छीना। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
-- -- -- -
घर में घुसकर मारपीट मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी किशोर कुमार ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोर ने तहरीर देकर बताया कि 15 जनवरी को पत्नी सुनीता घर में विवाद कर बच्ची को साथ लेकर चली गई थी। आरोप है कि शाम को वह कुछ लोगों को लेकर घर पहुंची। गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला किया। इस मामले में पुलिस ने सुनीता, सोम, अंकुश, गौरव, कोमल व कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos