{"_id":"697fac8b13a843259d07f560","slug":"unauthorized-procession-stopped-in-pathed-uproar-in-protest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-168506-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पठेड में बिना अनुमति निकाली जा रही शोभायात्रा रुकवाई, विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पठेड में बिना अनुमति निकाली जा रही शोभायात्रा रुकवाई, विरोध में हंगामा
विज्ञापन
गागलहेड़ी के गांव पठेड़ में शोभायात्रा निकालने की मांग को लेकर हंगामा करते ग्रामीण। श्रोत ग्राम
विज्ञापन
- तनाव के मद्दनेजर गांव में तैनात किया पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। गांव पठेड में बिना अनुमति निकाली जा रही संत रविदास जयंती शोभायात्रा पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवा दी। शोभायात्रा निकाल रहे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामला बिगड़ता देख एसडीएम और सीओ कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचे और हालात को संभाला। बाद में किसी तरह अधिकारियों ने ग्रामीणों को शोभायात्रा न निकालने के लिए राजी कर लिया। तनाव के मददेनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
रविवार देर शाम गांव पठेड में बिना अनुमति के संत रविदास शोभायात्रा निकाली जाने लगी। जिस वक्त शोभायात्रा मुस्लिम आबादी के पास पहुंची किसी ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस गांव पहुंची और शोभायात्रा की अनुमति मांगी जिसे ग्रामीण नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने यात्रा रुकवा दी और डीजे बंद करा दिया। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया। वह शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़ गए। मामला बिगड़ता देख एसडीएम सदर सुबोध कुमार और सीओ मुनीश चंद कई थानों की पुलिस लेकर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से साफ कहा कि नई परंपरा किसी भी सूरत में शुरु नहीं होने दी जाएगी।
इसके बाद जिम्मेदार ग्रामीणों की अधिकारियों से वार्ता हुई। इसमें तय किया गया कि मंदिर परिसर में भजन कीर्तन और भंडारा किया जाएगा। वहां ग्रामीण भजन और भंडारे की तैयारियों में जुटे थे। देर रात तक गांव में भारी पुलिस बल तैनात था। सीओ मुनीष चंद ने बताया कि बिना अनुमति शोभायात्रा निकाली जा रही थी जिसे रुकवा दिया गया है। हालांकि आयोजक भजन कीर्तन और भंडारे पर सहमत हो गए हैं। सुरक्षा के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-- -- -- --
दुर्गेश
Trending Videos