सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime: Woman Pushes Friends Teen Son into Canal to Take Revenge in Saharanpur

UP: मां से रंजिश मासूम से बदला, सहेली के किशोर बेटे की नहर में धक्का देकर ले ली जान, इस बात पर था विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के नुमाइश कैंप क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सहेली से रंजिश के चलते उसके 14 वर्षीय बेटे अंशुमन को पूर्वी यमुना नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।

UP Crime: Woman Pushes Friends Teen Son into Canal to Take Revenge in Saharanpur
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रंजिश ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को जन्म दिया। मां से विवाद का बदला लेने के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपनी ही सहेली के 14 वर्षीय बेटे अंशुमन को बहला-फुसलाकर घर से करीब आठ किलोमीटर दूर ले जाकर नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

 

UP Crime: Woman Pushes Friends Teen Son into Canal to Take Revenge in Saharanpur
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी से खुला पूरा राज
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नुमाइश कैंप के केशव नगर निवासी अंशुमन शुक्रवार को घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें किशोर पड़ोस में रहने वाली महिला पूजा के साथ जाता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: UP: पीडीए के फार्मूले पर जाति जनगणना बनेगी चुनावी ढाल, बसपा के बिखराव का फायदा उठाने की फिराक में सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल से नहर में दिया धक्का
पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह किशोर को पूर्वी यमुना नहर के पास अंबाला रोड स्थित पुल तक ले गई और वहां से गहरे पानी में धक्का दे दिया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। नहर का पानी रुकवाकर 17 गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद पुल से लगभग 150 मीटर दूर किशोर का शव बरामद कर लिया गया।

पुलिस को करती रही गुमराह
गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला पूजा लगातार बयान बदलती रही और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। पूछताछ के दौरान उसने कभी मुजफ्फरनगर, कभी देवबंद, रामपुर मनिहारान और यहां तक कि हरियाणा के यमुनानगर तक की कहानी बताकर पुलिस को भटकाने की कोशिश की।

UP Crime: Woman Pushes Friends Teen Son into Canal to Take Revenge in Saharanpur
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

लेनदेन के विवाद में लिया बदला
पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी महिला ने मृतक की मां ज्योति के बड़े बेटे अनुराग को करीब साढ़े छह लाख रुपये में एक दुकान बेची थी। इसमें दो लाख रुपये नकद मिले थे, जबकि साढ़े चार लाख रुपये बाकी थे।

पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले हुए झगड़े में आरोपी महिला की बेइज्जती हुई थी। इसी रंजिश में उसने बदला लेने की ठान ली और मौका पाकर किशोर को अपने साथ ले जाकर नहर में धक्का दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed