पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Horrific accident in Saharanpur; two cars collide on the highway, four members of the same family killed

UP: सहारनपुर में हाईवे पर भीषण हादसा, दो कारों की टक्कर में एक परिवार के चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Fri, 26 Jun 2026 05:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 26 Jun 2026 05:38 PM IST
सार

Saharanpur News: सोनीपत निवासी प्रवीण अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। देहरादून-पंचकूला हाईवे पर एक कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
UP: Horrific accident in Saharanpur; two cars collide on the highway, four members of the same family killed
सहारनपुर में भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर गांव हलगोया के पास स्कार्पियो कार ने टियागो कार में पीछे से टक्कर मार दी। एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। परिवार हरिद्वार जा रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा में सोनीपत जनपद के मंढोरा निवासी प्रवीण अपने परिवार के साथ टियोगा कार से हरिद्वार जा रहे थे। उनकी गाड़ी थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून–पंचकूला हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियो ने टियागो कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रवीण (40), प्रीति (37), सुदेश (71) और शिवांश (9) को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयदेव, प्रीति और भूमि घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: जेल में बिगड़ी बंदी की तबीयत, अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed