{"_id":"69d67523dab025d57506c94c","slug":"up-in-saharanpur-a-farmer-was-beaten-to-death-over-a-ram-dispute-kept-beating-him-with-sticks-till-death-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में खेत की मेढ़ के विवाद में किसान की पीटकर हत्या, बेहोश होने तक मारते रहे लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में खेत की मेढ़ के विवाद में किसान की पीटकर हत्या, बेहोश होने तक मारते रहे लाठी-डंडे
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: गांव चांड़ी में किसान इस्लाम और उनके बेटे पर तबरेज पर पड़ोसी खेत मालिक व उसके बेटों ने हमला कर दिया। इस्लाम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
किसान इस्लाम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के गांव चांड़ी में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत की मेढ़ को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में 55 वर्षीय किसान इस्लाम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी किसान और उसके बेटों के खिलाफ तहरीर दी है।
Trending Videos
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब किसान इस्लाम अपने बेटे तबरेज के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी किसान अपने बेटों के साथ वहां पहुंचा और खेत की मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने मिलकर इस्लाम पर लाठी-डंडों से तब तक प्रहार किया, जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन इस्लाम को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कार्रवाई और परिजनों के आरोप
मृतक किसान इस्लाम के बेटे जावेद और तबरेज ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट रूप से पड़ोसी किसान और उसके बेटों पर पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह विवाद खेत की मेढ़ को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया कि उनके पिता की जान चली गई।
मृतक किसान इस्लाम के बेटे जावेद और तबरेज ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट रूप से पड़ोसी किसान और उसके बेटों पर पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह विवाद खेत की मेढ़ को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया कि उनके पिता की जान चली गई।
वहीं, सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मृतक के बेटे परवेज की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद खेत की मेढ़ पर चूल्हा बनाकर कुछ पकाने को लेकर हुआ था।
ये भी देखें...
Saharanpur: दो बहनों को ले जाने पर गांव में पंचायत, दो भाइयों और उनके पिता को किया गंजा, चप्पलों से पीटा
ये भी देखें...
Saharanpur: दो बहनों को ले जाने पर गांव में पंचायत, दो भाइयों और उनके पिता को किया गंजा, चप्पलों से पीटा