सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Slow Pace of Self Enumeration: Only Eight Thousand Forms Filled Online in Eight Days

UP: सहारनपुर में स्वगणना की धीमी रफ्तार, आठ दिन में फार्म भरे गए केवल आठ हजार, प्रशासन ने बढ़ाई जागरूकता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर जिले में स्वगणना के तहत सात मई से ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं, लेकिन आठ दिनों में केवल आठ हजार लोगों ने ही फार्म भरा है। प्रशासन लोगों को अधिक से अधिक स्वगणना में भाग लेने के लिए जागरूक कर रहा है।

UP: Slow Pace of Self Enumeration: Only Eight Thousand Forms Filled Online in Eight Days
जनगणना 2027 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर जिले में सात मई से स्वगणना के लिए ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक लोगों की भागीदारी सीमित ही दिखाई दे रही है। आठ दिनों में केवल आठ हजार लोगों ने ही स्वगणना का फार्म भरा है। प्रशासन की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना में हिस्सा लें। फार्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है।

Trending Videos


22 मई से घर-घर जाकर होगी गणना
जिले में 22 मई से प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू करेंगे। पहले चरण में मकानों की गणना की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि घर-घर जाने से पहले अधिक से अधिक लोग स्वगणना का फार्म स्वयं भर दें, ताकि गणना प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म भरने की प्रक्रिया में देने होंगे 33 सवालों के जवाब
स्वगणना के लिए नागरिकों को जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त एक बार उपयोग होने वाला संकेतांक दर्ज कर सत्यापन करना होगा।

इसके बाद भाषा का चयन करते हुए अपना राज्य, जिला, गांव या शहर, मकान संख्या दर्ज करनी होगी और मानचित्र पर अपने घर को चिन्हित करना होगा। इसके बाद 33 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने पर एक विशिष्ट पहचान संख्या प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के घर आने पर दिखाना होगा।

नौ हजार कर्मी लगाए गए
जिले में जनगणना कार्य के लिए करीब नौ हजार प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। जनगणना के नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि स्वगणना के लिए आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे स्वयं फार्म भरकर इस प्रक्रिया में भागीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed