फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Woman Found Dead Inside Room in Deoband, Murder Suspected

UP: देवबंद में कमरे में मिला महिला का शव, चेहरे और गले पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Sat, 11 Jul 2026 02:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद में एक महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। चेहरे और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
UP: Woman Found Dead Inside Room in Deoband, Murder Suspected
एसपी देहात मयंक पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में निहालखेड़ी गांव में शनिवार को 38 वर्षीय महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक दल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

कमरे में पलंग पर मिला शव
जानकारी के अनुसार निहालखेड़ी गांव निवासी रीना अलग मकान में रहती थी। शनिवार को गांव की एक महिला उसे जगाने के लिए उसके घर पहुंची तो रीना का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक दल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान, न्याय का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे और गले पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए। उसके मुंह से खून भी निकल रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया गया कि रीना के पति की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। करीब छह माह पहले बीमारी के कारण उसके छोटे बेटे का भी निधन हो गया था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह एक मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई का कार्य कर जीविका चला रही थी।

जमीन विवाद के पहलू की भी जांच
स्थानीय लोगों के अनुसार रीना का अपने ससुराल पक्ष के साथ पति के हिस्से की जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने बताया कि महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed