फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Unidentified Man's Body Found in Old Yamuna River in Saharanpur

Saharanpur: पुरानी यमुना नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, डूबने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में पुरानी यमुना नदी से करीब 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: Unidentified Man's Body Found in Old Yamuna River in Saharanpur
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में शनिवार को पुरानी यमुना नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाकर मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

विज्ञापन

मवेशी चरा रहे ग्रामीण ने देखा शव
गांव सलेमपुर गदा-नानौली संपर्क मार्ग स्थित पुरानी यमुना नदी के किनारे एक ग्रामीण मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी। उसने तत्काल गांव के अन्य लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया।

पहचान कराने में जुटी पुलिस
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

बेहट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि शव नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर यहां पहुंचा होगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed