फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car plunges into Yamuna after embankment collapses; two, including contractor, killed.

Saharanpur News: ढांग ढहने से यमुना में गिरी कार, ठेकेदार समेत दो की मौत

Sat, 11 Jul 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Car plunges into Yamuna after embankment collapses; two, including contractor, killed.
सरसावा(सहारनपुर)। यमुना नदी के किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा के लिए पैचिंग कार्य के दौरान बृहस्पतिवार रात बड़ा हादसा हो गया। कार्य का निरीक्षण करने गए ठेकेदार की कार ढांग ढहने से नदी में बह गई। इसमें अलीपुर गांव निवासी ठेकेदार कंवरपाल (65) और सरगथल गांव निवासी फैजान (37) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय तीनों कार में थे।
विज्ञापन

अलीपुर गांव निवासी लोकेश और उसके चाचा कंवरपाल ने यमुनानगर के पुभरी गांव के पास यमुना नदी के किनारे पैचिंग कार्य का ठेका ले रखा है। बृहस्पतिवार देर शाम लोकेश अपनी कार से वहां पर कामकाज देखने के लिए गए थे। उनके साथ चाचा कंवरपाल और सरगथल निवासी राज मिस्त्री फैजान भी थे। कार यमुना नदी के किनारे खड़ी थी। यमुना में पानी का तेज बहाव था, जिस वजह से किनारे से पहले ही मिट्टी का कटान हो रखा था। इसी दौरान पूरी ढांग ढह गई और उनकी कार यमुना नदी में गिर गई।
विज्ञापन

यह देखकर मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और ट्रैक्टर से बांधकर कार को भी बाहर निकाला गया। पता चलने पर सरसावा थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां पर जहां चिकित्सकों ने कंवरपाल और फैजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोकेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ पवन कुमार ने बताया कि मृतक सरसावा क्षेत्र के थे, लेकिन घटनास्थल यमुनानगर के जटलाना थाना क्षेत्र का था। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शव को अपने साथ ले गए।



घर से बुलाकर ले गए थे फैजान को
फैजान के परिजनों का कहना है कि शाम के समय कंवरपाल और लोकेश घर से फैजान को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद यह हादसा हो गया। फैजान राज मिस्त्री का काम करता था। उसके पांच और तीन साल के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed