सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers Create Ruckus at Police Station Over Missing Teenage Girl

Saharanpur News: किशोरी को ढूंढने के लिए थाने पर ग्रामीणों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers Create Ruckus at Police Station Over Missing Teenage Girl
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा के कथित अपहरण के मामले में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान नेताओं की अगुवाई में थाने पहुंचे। करीब तीन घंटे तक यह लोग थाने में डटे रहे और किशोरी की शीघ्र बरामदगी की मांग करते रहे। सीओ ने किसी तरह समझा बुझा कर वापस भेजा।
Trending Videos


परिजनों के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी चार दिन पहले कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में पास के गांव के एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से ही परिजन किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। रविवार को भाकियू वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना-प्रदर्शन कर पुलिस को 24 घंटे के भीतर किशोरी को बरामद करने की चेतावनी दी थी, साथ ही चेताया था कि समय सीमा में कार्रवाई न होने पर क्षेत्र में महापंचायत आयोजित की जाएगी। सोमवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह और भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान थाना प्रभारी से मुलाकात न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और वह थाने परिसर में ही डटे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ देवबंद अभितेष सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद ही लोग शांत होकर लौटे। इस दौरान मुख्य रूप से चौधरी कालूराम प्रधान, बबलू चौधरी, सुदेश प्रधान, पवित्र सिंह, भाग सिंह, गुड्डू चौधरी, यशपाल सिंह, संदीप चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed