फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Welcome arch collides with Kanwariyas' tractor-trolley; they get angry after the Kanwar is damaged.

Saharanpur News: कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया स्वागत द्वार, कांवड़ खंडित होने पर हुए नाराज

Tue, 11 Aug 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Welcome arch collides with Kanwariyas' tractor-trolley; they get angry after the Kanwar is damaged.
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। कस्बे के महाराजा अग्रसेन चौराहे पर कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनाए गए स्वागत द्वार से सोमवार को डाक कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। टक्कर लगते ही स्वागत द्वार भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद सैकड़ों कांवड़िये बाल-बाल बच गए। इस दौरान द्वार के नीचे रखी कई कांवड़ खंडित हो गई, जिससे शिवभक्तों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे अचानक स्वागत द्वार गिरने से कांवड़ यात्रा मार्ग पर भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में कांवड़िये मौके पर जमा हो गए। स्वागत द्वार के सड़क पर गिरने से मार्ग भी बाधित हो गया। इसके चलते कांवड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। पुलिस ने तत्काल व्यवस्था संभालते हुए मार्ग से स्वागत द्वार को हटवाया। इस दौरान नागल थाना क्षेत्र के भलस्वा गांव निवासी सचिन, अंकित, बोबी, संदीप और विक्की तथा बेरी तगा गांव निवासी शिवम और राहुल कांवड़ खंडित होने से नाराज हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद कांवड़ियों को दूसरी तरफ से निकालकर यातायात और कांवड़ यात्रा को सुचारु कराया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


करंट फैलता तो हो सकता था बड़ा हादसा
स्वागत द्वार पर लाइट की लड़ियां लगी होने के कारण हादसे के दौरान करंट फैलने का खतरा भी पैदा हो गया था। यदि लोहे के स्वागत द्वार में करंट उतर जाता तो मौके पर मौजूद सैकड़ों कांवड़ियों के बीच बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली में भी कांवड़िये ही थे और कुछ कांवड़ वहां रखी थीं जो खंडित हो गई थीं। पुलिस ने सभी कांवड़ियों को जल देकर भेज दिया है। मामला पूरी तरह शांत है।
- विकास प्रताप चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed