फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies of fever; many fall ill.

Saharanpur News: बुखार से युवक की मौत, कई लोग बीमार

Tue, 11 Aug 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever; many fall ill.
तीतरों। झाड़वन गांव में बुखार से मुंतजिर (27) की मौत हो गई। कई लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने गांव में टीम भेजकर जांच करानी की बात कही है।
विज्ञापन

भाई सरवर खटाना ने बताया कि मुंतजिर को पिछले दो दिनों से तेज बुखार आ रहा था। शुरुआत में उसका स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे रविवार को गंगोह स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज शुरू हुआ। आराम मिलने पर रविवार शाम को ही वापस घर ले आए थे, लेकिन सोमवार फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन शहर में दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रधान वसीम चौधरी, इस्लाम, दीपक कुमार, संदीप कुमार का कहना है कि गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने और बुखार से पीड़ित मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। सात भाइयों में मुंतजिर छठें नंबर का था। परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- वर्जन
गांव में टीम को भेजा जाएगा। शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। मौत बुखार से हुई या फिर अन्य बीमारी से, यह भी पता लगाया जाएगा।

डॉ. रोहित वालिया, सीएचसी प्रभारी, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed