{"_id":"69d6aa9fb22f390cda07dfa8","slug":"young-man-and-his-family-members-heads-shaved-in-a-public-panchayat-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-173047-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भरी पंचायत में युवक व परिजनों के बाल मुंडवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भरी पंचायत में युवक व परिजनों के बाल मुंडवाए
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बहनों को लेकर जाने वाले युवक उसके भाई और पिता के बाल भरी पंचायत में मुंडवा दिए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि करीब दस दिन पहले एक युवक अपने ही गांव की दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। हालांकि उसी दिन दोनों बहनें खुद ही घर पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद बुधवार को गांव में समाज के दो पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। सजा के तौर पर युवक, उसके भाई और पिता के बाल मुंडवाए गए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युवक हाथ जोड़कर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ लोग उसे गालियां देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तीन मिनट 11 सेकेंड का है।
-- -- -- -
-- पहले भी युवकों को पहनाई जा चुकी जूतों-चप्पलों की माला
दिसंबर 2025 में शादी से इन्कार करने पर एक युवक को चप्पलों की माला पहना दी थी। इसका सोशल मीडिया पर वायरल भी वायरल हुआ था। इस मामले थाना जनकपुरी पुलिस ने एक महिला समेत सात नामजद व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वर्ष 2018 में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में छेड़छाड़ के आरोपी का मुंह काला कर जूतों की पहनाई गई थी। उसके बाल कटवाकर उससे दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला था। इसके बाद उसे एक साल के लिए गांव से निष्कासित भी किया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
-- -- -- --
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। इसके बाद सिर मुंडवाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी होगी।
-व्योम बिंदल, एसपी सिटी
Trending Videos