{"_id":"69cc275f8cd587ad4c0b1fd5","slug":"young-man-from-uttarakhand-commits-suicide-by-hanging-in-janakpuri-colony-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172507-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनकपुरी कॉलोनी में उत्तराखंड के युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनकपुरी कॉलोनी में उत्तराखंड के युवक ने फांसी लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी में उत्तराखंड निवासी अंकित भट्ट (25) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक तनाव से परेशान था और तीन दिन पहले ही गांव से पूजा-पाठ के रीति-रिवाज सीखने आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के गांव डांगी गुप्त निवासी अंकित भट्ट करीब तीन दिन पहले अपने गांव से सहारनपुर आया था। बताया जा रहा है कि अंकित पारिवारिक तनाव को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में था। भाई आशुतोष जनकपुरी स्थित संतोषी माता मंदिर में पुजारी का कार्य करता है। मंदिर परिसर में आवास भी है। मंगलवार को आशुतोष दिल्ली रोड पर मंदिर में पूजा कराने गया हुआ था। इसी दौरान घर पर अकेले मौजूद अंकित ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
जब आशुतोष वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर जाकर देखा तो अंकित का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। कमरे में पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Trending Videos