सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A large number of PDA voters' names were deleted in SIR: MP Burke

Sambhal News: एसआईआर में पीडीए के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या हटाए गएः सांसद बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A large number of PDA voters' names were deleted in SIR: MP Burke
विज्ञापन
संभल। एसआईआर प्रक्रिया में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में हटाए गए हैं। चुनाव आयोग को इसमें संज्ञान लेना चाहिए। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
Trending Videos

रविवार को उन्होंने मीडिया से अपने दीपा सराय स्थित आवास पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के सूची से नाम हटाए जाना गंभीर मामला है। आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में मुस्लिम, दलित और पिछड़े समाज के मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सांसद ने कहा कि वोट कटौती का असर सभी वर्गों पर पड़ा है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में अधिक वोट काटे गए हैं। कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। सांसद ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में जनता अपना जवाब देने वाली है। पश्चिम बंगाल के मतदाता समझदार हैं और वे अपने वोट का बंटवारा नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed