सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A van caught fire while trying to start after filling petrol at a petrol pump, a major accident was averted.

Sambhal News: पंप पर पेट्रोल डलवाकर स्टार्ट करते समय वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A van caught fire while trying to start after filling petrol at a petrol pump, a major accident was averted.
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के ग्राम भकरौली में मंगलवार को सुबह 11 बजे पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पेट्रोल डलवाने के बाद मारुति वैन को स्टार्ट करते समय उसमें अचानक आग लग गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पंप पर मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने जलती गाड़ी को धक्का पेट्रोल पंप से दूर कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक वैन का अधिकांश भाग जल चुका था।
Trending Videos





भकरौली निवासी दुष्यंत कुमार साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते हैं। वह अपनी दुकान का सामान मारुति वैन में लेकर आते हैं। मंगलवार को वह पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गए थे। पेट्रोल डलवाने के बाद गाड़ी स्टार्ट करते समय उसमें आग लग गई। यह देख अफरातफरी मच गई। पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरी गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने धक्का लगा कर गाड़ी को पंप से बाहर कर खुली जगह में खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वैन लगभग चल चुकी थी। पंप पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed