सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   An inquiry was made of the mosques and merchants of Iram

Sambhal News: जासूसी के आरोप में फंसी इरम के ससुराल और मायके वालों से एटीएस ने पूछताछ की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
An inquiry was made of the mosques and merchants of Iram
विज्ञापन
संभल। दीपा सराय निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज की गिरफ्तारी के साथ ही संभल की एटीएस यूनिट भी सक्रिय हो गई है। सूत्रों के अनुसार एटीएस की टीम ने महिला के ससुरालियों और मायके वालों से गहनता से पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार एटीएस स्थानीय कनेक्शन खोजने में लगी है। क्योंकि इरम उर्फ शाने मेहराज अन्य आरोपियों के संपर्क में कैसे पहुंची। इस कड़ी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। एटीएस को संदेह है कि संभल से ही तो कोई कनेक्शन जुड़ा नहीं है।
Trending Videos


ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी मायके वाले इस कार्रवाई के बाद से चिंतित हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी गांव के परिवेश में रही है। कुरान ही पढ़ा है। साढ़े तीन वर्ष पहले दीपा सराय निवासी फैजान से शादी की थी। एक बेटा है और कुछ समय पहले ही गाजियाबाद के मसूरी जाकर किराए के मकान में रहने लगी थी। वहां भी कहीं आना जाना नहीं था। पिता ने बेटी को निर्दाेष बताया है और इस कार्रवाई को किसी की साजिश का हिस्सा माना है। पति भी अपनी पत्नी को बेकसूर मान रहा है। हालांकि गाजियाबाद पुलिस का दावा है कि महिला ने दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन, वीडियो और फोटो विदेश भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000

आतंकी गतिविधियों के बढ़ने पर ही संभल में स्थापित हुई है एटीएस की यूनिट

संभल करीब 30 वर्ष से आतंकी गतिविधियों के चलते बदनुमा दाम झेलता आ रहा है। समय समय पर हुईं आतंकी गतिविधियों के चलते देश की बड़ी एजेंसियों की निगरानी और अब एटीएस की यूनिट की स्थापना इसका ही नतीजा है। शासन ने पिछले दो वर्षों के दौरान आतंकी गतिविधियों के बढ़ने के चलते ही एटीएस की यूनिट की स्थापना की है। वर्तमान में अस्थाई कार्यालय सत्यव्रत पुलिस चौकी में बना है। स्थाई कार्यालय के लिए भी हयातनगर थाने के नजदीक जमीन चिह्नित कर ली गई है। एटीएस यूनिट के स्थापित होने के बाद से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा पहला मामला इरम का सामने आया है। टीम पूरी निगरानी के साथ इस महिला के संपर्क में रहे लोगों की निगरानी कर रही है। जिससे पूरे नेटवर्क को खंगाला जा सके।
000000000

अलकायदा से संभल के तार जुड़ते रहे हैं

संभल के दीपा सराय से खासकर आतंकी संगठन अलकायदा के तार पिछले 30 वर्षों से कई बार जुड़े हैं। दीपा सराय निवासी मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू अलकायदा का दक्षिण एशिया प्रमुख था। अमेरिका और अफगानिस्तान सेना के संयुक्त ऑपरेशन में वर्ष 2019 में मारा गया था। इसी तरह अलकायदा की सहायक शाखा अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टीनेंट (एक्यूआईएस) के लिए आतंकियों की भर्ती करने के मामले में आसिफ और जफर सजा काट चुके हैं। अलकायदा से ही शरजील और सईद को जुड़ा हुआ दिल्ली पुलिस बताती है। पिछले दो वर्ष में भी कई युवक देशविरोधी गतिविधियों में जेल काट रहे हैं। हालांकि उनके मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed