{"_id":"69b9b72b3076398ea00ee3ad","slug":"many-doctors-were-absent-from-video-conferencing-one-days-salary-was-withheld-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133243-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वीडियो कांफ्रेसिंग में गैरहाजिर रहे कई चिकित्सक, रोका एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वीडियो कांफ्रेसिंग में गैरहाजिर रहे कई चिकित्सक, रोका एक दिन का वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की समय से उपस्थिति को लेकर सीएमओ डॉ. तरुण पाठक की ओर से की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले की 12 पीएचसी पर तैनात कई चिकित्सक गैरहाजिर मिले। इसको लेकर सीएमओ ने गैरहाजिर चिकित्सकों का एक दिन के वेतन पर रोक लगाई है।
सीएमओ ने बताया कि 17 मार्च को जिले भर की सभी पीएचसी के चिकित्सकों के साथ सुबह करीब 11:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। इसमें ब्लॉक बहजोई की पीएचसी राजपुर समेत बनियाखेड़ा की रुस्तमगढ़ उगिया, अकरौली व कुढ़ फतेहगढ़, असमोली की एंचोड़ा कंबोह, भवालपुर, गुमसानी व मढ़न, रजपुरा की गवां, हरिबाबा बांध व बबराला तथा संभल की हजरतनगर गढ़ी पर चिकित्सक गैरहाजिर रहे।
सीएमओ ने बताया कि इन सभी पीएचसी पर गैर हाजिर रहे सभी चिकित्सकों का नो वर्क, नो पे के आधार पर 17 मार्च का वेतन बाधित किया गया है। साथ ही सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने ब्लॉक की पीएचसी पर गैर हाजिर रहे चिकित्सकों का स्पष्टीकरण तलब कर दो दिन में सीएमओ दफ्तर भेजें।
Trending Videos