सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water Coolers Run Dry... Passersby Gasp for Breath

Sambhal News: वाटर कूलरों का गला सूखा...राहगीरों का निकल रहा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Water Coolers Run Dry... Passersby Gasp for Breath
विज्ञापन
संभल। शहर में लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए अनेक स्थानों पर 92 वाटर कूलर लगे हैं। मंगलवार को इनकी पड़ताल की गई तो इनमें 42 खराब मिले। किसी की टोटी गायब थी तो कहीं मशीन ही नहीं थी। जंक लगने के कारण फाउंडेशन भी खराब मिला। नगर पालिका में जल निगम के जेई हिमांशु ने बताया कि 50 वाटर कूलर सही कराए जा चुके हैं। शेष जो भी हैं, उन्हें भी सही कराया जा रहा है। जल्द ही सही करा दिए जाएंगे।
Trending Videos

00000
स्थान-सरकारी अस्पताल के पास
वाटर कूलर खराब है। मशीन गायब है। इसका फाउंडेशन भी टूट हुआ है। टोटियों को बचाने के लिए पन्नी बांध दी गई है। देखने से लग रहा था कि कई माह से खराब है। जिला अस्पताल के साथ यहां मुंसिफी भी है तो लाजिमी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। गर्मी में उन्हें ठंडा पानी मिलेगा, यह सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000

स्थान-रोडवेज बस स्टैंड
वाटर कूलर की बॉडी पर पेंट किया गया है। मशीन निकालकर अलग रखी गई है। चालू हालत में नहीं है। देखने से लग रहा है कि मरम्मत चल रही है। कब तक चालू हो पाएगा, किसी को नहीं पता। यहां दिनभर लोग आते-जाते हैं। बड़ी संख्या में राहगीरों के आने का भी सिलसिला रहता है।
0000
स्थान-मोहल्ला नाला, चौधरी सराय
वाटर कूलर जंग लगने से खराब हो गई है। एक टोंटी भी टूटी हुई है और मशीन खराब है। कई माह से खराब होगा लेकिन अभी तक सही नहीं हो सका है। आसपास बड़ी संख्या में दुकानदार हैं। इस कारण लोगों का आवागमन बना रहता है।
0000
स्थान- मनोकामना रोड, संभल
वाटर कूलर की टोंटी टूटी हुई है। जंक से बॉडी भी खराब हो गई है। टैंक का कवर भी टूटा है। मशीन भी खराब है। देखने में पूरी तरह ध्वस्त सा लग रहा है। यहां स्कूल है और देहात के लोगों का आना-जाना भी रहता है।
0000
यह बोले लोग
गर्मी में होगी समस्या, जल्द सही कराएं
जिला अस्पताल के सामने फल का ठेला लगाने वाले सुनील कुमार ने बताया कि कई माह से वाटर कूलर खराब है। अब गर्मी आ रही है तो पानी की समस्या आएगी। कई माह से इधर-उधर से पानी लाकर पी रहे हैं। जल्द ही सही कराया जाए।
0000
दुरुस्त रहनी चाहिए व्यवस्थाएं
संभल बस स्टैंड पर ठिल्लुपुरा के निवासी सूरज कुमार ने बताया कि मुरादाबाद जा रहा हूं। गांव से आया तो प्यास लगी। पानी पीना था लेकिन यहां पानी नहीं मिला। वाटर कूलर खराब है। व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
0000
दूसरे स्थानों से लाना पड़ता है पानी
संभल रोडवेज स्टैंड पर परिचालक गौरी शंकर ने बताया कि एक माह से वाटर कूलर खराब है। पानी की जरूरत पड़ती है तो धर्म स्थल के पास से लाना पड़ता है। इसे सही कराया जाना जरूरी है। जल्द ही सही कराया जाए।
0000
जिस उद्देश्य से लगा, वह ही नहीं हो रहा पूरा
मोहल्ला नाला के निवासी बाबू ने बताया कि कई माह से वाटर कूलर खराब है। पानी की जरूरत होती है तो दूसरे स्थानों से लाना पड़ता है। जिस उद्देश्य से यह लगा, वैसा पूरा नहीं हो रहा है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
0000
प्यास लगने पर दूसरे स्थानों की ताकते हैं राह
मनोकामना रोड पर फल का ठेला लगाने वाले राशिद ने बताया कि हर दिन घूमकर वह फल बेचते हैं। रास्ते में प्यास लगती है लेकिन यहां वाटर कूलर खराब है। कई माह से यह खराब है। इसे सही कराया जाना चाहिए। क्योंकि यहां तमाम लोगों का आवागमन बना रहता है।
0000

वाटर कूलरों को सही कराया जा रहा है। अब तक सरायतरीन क्षेत्र में काफी सही भी कराए जा चुके हैं। 50 सही भी हो चुके हैं। जिनकी मशीनें खराब हैं, उनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। रोडवेज पर एक दो दिन में चालू हो जाएगा। बाकी भी जल्द ही सही कराए जाएंगे।
हिमांशु, जेई, जल निगम, नगर पालिका, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed