{"_id":"69beff9577a02b4cf503408a","slug":"a-welder-who-came-home-for-eid-died-in-an-accident-turning-joy-into-mourning-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133377-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईद पर घर आए वेल्डर की हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईद पर घर आए वेल्डर की हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी मार्ग पर नूरियो सराय पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे ई रिक्शा में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार नूरियो सराय निवासी वेल्डर शारिक (19) की मौत हो गई जबकि चार युवक घायल हुए। मौत से ईद की खुशियां गम में बदल गईं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नूरियो सराय निवासी पिता तौकीर ने बताया कि शारिक मुंबई में वेल्डिंग का काम करते थे। ईद के मौके पर चार दिन पहले ही आए थे। शारिक, भाई आदिल, फुफेरे भाई शान अली व शानू, ई रिक्शा चालक शान शुक्रवार को देर रात ई रिक्शा में सवार होकर ईद की खरीदारी करने के लिए संभल के लिए रवाना हुए। जैसे ही नूरियो सराय पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में शारिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य युवक घायल हुए। ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
लोगों ने कोयले से लदे ट्रक को पकड़ लिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। ईद के मौके पर शारिक की मौत से मां यासमीन, बहन फरीन, अमरीन, भाई आमिर और साकिब का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
0000000
टाटा मैजिक से टकराकर पलटा ई रिक्शा, सात घायल
असमोली। अमरोहा जिले के गांव गलसुआ निवासी मतीन, पत्नी आमीन और बेटे जीशान के साथ ई रिक्शा में सवार होकर सैदनगली-पाकबड़ा मार्ग से थाना ऐंचोड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव दबोई खुर्द में स्थित ससुराल में ईद मिलने आ रहे थे। ई रिक्शा में सवार सैदनगली निवासी नाजमा, बच्चों सफान, अमान, नायरा के साथ शाहपुर सिरपुड़ा में पिता फकीरा के घर ईद मिलने के लिए जा रही थी। जैसे ही ई रिक्शा गांव भटपुरा पहुंचा तो सामने से जनपद अमरोहा क्षेत्र के गांव चांद नगर निवासी कुलदीप सिंह के टाटा मैजिक से टकरा गया। ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। जिससे ई रिक्शा सवार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर आकर ई रिक्शा के नीचे दबी नाजमा को किसी तरह निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नाजमा की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
Trending Videos