सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After Udaipur Files Amit Jani now making Kalki Sambhal movie poster released

Kalki Sambhal: उदयपुर फाइल्स के बाद अब कल्कि संभल को लेकर चर्चा में अमित जानी, जारी किया पोस्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग। लोगों ने कहा कि इस तरह की फिल्म से माहौल बिगड़ेगा। संभल में अलग-अलग समय पर हुए दंगों की तस्वीर इस फिल्म में खींचने का प्रयास किया है। अब्बाजान और भाईजान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है।

After Udaipur Files Amit Jani now making Kalki Sambhal movie poster released
उदयपुर फाइल्स के बाद कल्कि संभल पर फिल्म बनाएंगे अमित जानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उदयपुर फाइल्स फिल्म बनाने को लेकर चर्चा में रहे फिल्म निर्माता अमित जानी ने कल्कि संभल फिल्म का भी पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इसमें मुख्य किरदार अब्बाजान और भाईजान का बताया है। अब पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच जुबानी जंग चल रही है। सभी अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस फिल्म में 1978 के दंगें को मुख्य तौर पर शामिल किया गया है। अन्य दंगों के साथ 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को भी दर्शाया गया है।

Trending Videos

इस फिल्म में अभिनेता महेश मांजरेकर अब्बाजान की भूमिका निभा रहे हैं। भाईजान की भूमिका विजय राज निभाएंगे। अब्बाजान का किरदार 1978 के दंगे से जोड़ा है। जबकि भाईजान का किरदार 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल से जोड़ा गया है। इन दोनों किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म निर्माता अमित जानी का कहना है कि 1978 के दंगों के दौरान जो हिंदुओं पर अत्याचार हुआ है। उसको दुनिया के सामने लाने के लिए फिल्म बनाई जा रही है। संभल में 1978 के दंगे के दौरान और 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के दौरान राजनीतिक व सामाजिक लोगों की क्या भूमिका थी उसको जगजाहिर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed