सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dense fog in the morning, sunshine in the afternoon brought relief

Sambhal News: सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में धूप निकलने से मिली राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, sunshine in the afternoon brought relief
विज्ञापन
चंदौसी। सोमवार को भी सुबह के समय हाईवे से लेकर ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं शहर की सड़कों पर कोहरे की धुंध देखी गई। हाईवे पर तो कोहरे का ये आलम था कि सुबह 10 बजे तक वाहन लाइट जला कर निकले और रफ्तार नहीं भर पा रहे थे। धूप निकलने पर लोगों ने ठंड से राहत महसूस की।
Trending Videos

सोमवार की सुबह जब लोग नींद से उठे तो घना कोहरा छाया था। शहर के मुख्य मार्गों पर घना कोहरा था और गलियों में कोहरे की धुंध छाई थी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे से लेकर ग्रामीण मार्गों पर सुबह आठ बजे करीब इतना कोहरा था कि वाहन फर्राटा नहीं भर पा रहे थे। आगे चल रहा वाहन नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे वाहन लाइट जला कर धीमी गति से चल पा रहे थे। इसी के साथ मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। एक-दो बार बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोग छतों व पार्कों में पहुंच गए और धूप सेंक कर ठंड से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed