{"_id":"69810405d249e5e81809632f","slug":"patients-are-getting-affected-by-seasonal-diseases-opd-is-more-than-one-thousand-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126567-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे मरीज, ओपीडी एक हजार से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे मरीज, ओपीडी एक हजार से ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। फरवरी में भी मौसमी बीमारियों का प्रकोप जारी है। सोमवार को सीएचसी खुली, तो पर्चा काउंटर से लेकर दवा लेने तक मरीजों की लाइन लगी रही। इस दौरान एक हजार से ज्यादा मरीजों की ओपीडी की गई। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड के मौसम में लापरवाही बरतने से लोग सर्दी, खांसी बुखार की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को दवा के साथ साथ सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सीएचसी खुलते ही मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन में लगे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल करीब 1187 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें 792 नए और लगभग 395 पुराने मरीज शामिल थे।
सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, वायरल बीमारी और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। सीएमएस ने बताया कि तेज ठंड और शीतलहर के कारण वायरल बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
इसका असर खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में ठंड से बचें और गर्म कपड़े पहनें। सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें। साथ ही सर्दी, खांसी या बुखार होने पर घरेलू इलाज पर निर्भर न रहें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Trending Videos