{"_id":"698104374feb1dfd520e93f4","slug":"where-is-development-people-of-ward-15-are-asking-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126563-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विकास कहां है... पूछ रहे वार्ड 15 के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विकास कहां है... पूछ रहे वार्ड 15 के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रशासन के लंबे-चौड़े दावों के बीच वार्ड 15 बदहाली के अंधेरे में हैं। विकास की रोशनी यहां नहीं दिखती। लीकेज के चलते ऊंची-नीची और उखड़ी सड़कें, गंदगी से पटी पड़ी नालियां समस्या बन गई हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार सुन नहीं रहे।
नगर पालिका के वार्ड 15 में वीर सावरकर नगर, इंदिरा कॉलोनी, विजयनगर, शिवपुरी, वसंत वाटिका, गीता नगर, प्रगति विहार, दुर्गा धाम कालोनी, ब्लॉक बनियाखेड़ा और तहसील कार्यालय शामिल है।
वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वीर सावरकर नगर की बात करें तो यहां अधिकांश गलियों में इंटरलॉकिंग सड़क पड़ी हुई है।
कॉलोनी के मुख्य रास्ते की इंटरलॉकिंग लीकेज की वजह से जगह-जगह से उखड़ गई है। ईंटें उखड़ कर अलग पड़ी हैं। वहीं नालियां भी गंदगी से पटी पड़ी हैं। इंदिरा कॉलोनी का भी यही हाल है। यहां भी लीकेज होने के बाद इंटरलॉकिंग सड़क में गड्ढे हो गए हैं। कई गलियों में सड़क ही नहीं डाली गई है। वहीं इंदिरा कॉलोनी में कुछ गलियों में नई पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। जिससे घरों में प्रेशर नहीं आता।
वहीं कुछ लोग कनेक्शन भी नहीं ले पा रहे हैं। स्ट्रीट लाइटों का हाल जाने तो अधिकांश खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी हैं और बदली नहीं गईं। जिससे शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है।
Trending Videos