{"_id":"697fbe7814aad9cb36094115","slug":"as-soon-as-his-sister-left-the-brother-hanged-himself-and-committed-suicide-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131805-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहन के विदा होते ही भाई ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहन के विदा होते ही भाई ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगत में रविवार की शाम करीब चार बजे बहन की विदाई के बाद भाई हमजा (16) ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी पर परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि किशोर ने यह कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। किशोर की मौत से खुशियों भरा माहौल गम में बदल गया।
मुकीम खां के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व दो बेटी हैं। इसमें एक बेटी की शादी रविवार को हुई है। बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का भाई हमजा कई दिनों से बहन की शादी की तैयारी में लगा था। रविवार की सुबह से दोपहर तक भी मैरिज हॉल में व्यवस्थाएं बनाता हुआ देखा गया। दोपहर में किसी समय वह मैरिज हॉल से घर पहुंच गया और फंदे से लटक गया। आस पड़ोसियों ने करीब चार बजे घर का गेट खुला देखा तो वह घर में चले गए।
जहां किशोर दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका हुआ दिखा। पड़ोसियों ने परिजनों को जानकारी दी। जब परिजन घर पहुंचे तो जान जा चुकी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की विदाई हो चुकी थी। मेहमान भी घर लौट रहे थे। इसी दौरान किशोर के फंदे से लटकने की सूचना मिली। परिवार के साथ रिश्तेदाराें का भी रो रोकर बुरा हाल है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया कोई समझ नहीं पा रहा है।
रायसत्ती थाना प्रभारी निशांत राठी ने बताया कि किशोर की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि किशोर ने यह कदम क्यों उठाया है।
Trending Videos