{"_id":"697fbf76da52bd52c6034974","slug":"external-center-administrator-and-static-magistrate-will-be-deployed-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-131770-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी की है। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
संभल जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर एक अलग से स्ट्रांग रूम बनेगा, जो सीसीटीवी कैमरे युक्त होगा। स्ट्रांग रूम में रखे जाने वाले प्रश्नपत्र 24 घंटे वायस रिकॉर्डर, नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इसके साथ स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।
प्रश्नपत्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व प्रत्येक केंद्र में बने स्ट्रांग रूम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में खोला जाएगा। इस दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी स्ट्रांग रूम में मोबाइल फोन के साथ प्रवेश नहीं कर सकेगा। कमरे को खोलने व बंद करने की जानकारी लॉग बुक-रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य नामित अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों के बंडल को बाहर निकाला जाएगा।
केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा शुरू होने के अधिकतम एक घंटे पहले स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और परीक्षा समाप्ति के अधिकतम एक घंटे बाद लॉक/सील किया जाएगा। स्ट्रांग रूम में नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे।
इनसेट
परीक्षा अवधि में बाहरी व्यक्तियों का नहीं होगा प्रवेश
बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए भी शासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा ड्यूटी में लगे कार्मिक परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों से अभद्र व्यवहार न करने, परीक्षा अवधि में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश और फोटोग्राफी न करने देने का निर्देश शामिल है।
Trending Videos