सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Saints performing Kalpavas took a bath on Maghi Purnima.

Sambhal News: कल्पवास कर रहे संतों ने माघी पूर्णिमा पर किया स्नान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Saints performing Kalpavas took a bath on Maghi Purnima.
जुनावई के साधू मणी आश्रम पर भंडारे में संतों का फूल मालाओं से स्वागत करते महामंडलेश्वर महाराज।
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के साधु मणी आश्रम पर माह महीने में एक माह से कल्पवास कर रहे संतों ने माघी पूर्णिमा पर महामंडलेश्वर के साथ गंगा स्नान किया। वहीं आश्रम पर विशाल भंडारे में संतों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद महामंडलेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने अपने स्थानों पर प्रस्थान किया। जबकि इस मौके पर महामंडलेश्वर के द्वारा सभी संतों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos

जुनावई क्षेत्र के साधु मणी आश्रम गंगा तट किनारे बना हुआ है। जहां महामंडलेश्वर रामानंदगिरि महाराज की देखरेख में एक माह से माघ महीने में सैकड़ों साधु संत राम नगरिया में कल्पवास कर रहे थे। वहीं आश्रम पर संतों को दोनों पहर खानपान की व्यवस्था की गई थी। अधिकांश साधु-संत भजन-कीर्तन में लीन रहते थे। इस प्रकार पूरे माघ मास आश्रम पर राम नाम का तप और जाप की तपस्या हर समय चलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को माघी पूर्णिमा पर कल्पवास कर रहे साधू संतों ने भोर में महामंडलेश्वर रामानंद गिरी महाराज के साथ गंगा स्नान किया। वहीं संतों के गंगा स्नान के बाद बदायूं जनपद एवं संभल क्षेत्र की हजारों की तादात में श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा स्नान किया गया। साधु मणी आश्रम पर पहुंचे कैला देवी आश्रम के महंत महेश ऋषि राज गिरी महाराज एवं अनूपशहर से पहुंचे महेशानंद गिरी महाराज सहित आदि संतों का महामंडलेश्वर के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया गया।
सभी संतों को महामंडलेश्वर के द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं आश्रम पर विशाल भंडारे में साधु-संतों को महामंडलेश्वर के द्वारा प्रसाद वितरण कर शुरुआत की गई। देर शाम तक भंडारे में लोग आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed