सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Attempted murder of a woman sleeping in a hut, report filed

Sambhal News: झोपड़ी में सो रही महिला की हत्या का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder of a woman sleeping in a hut, report filed
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी बिचौला में एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर सोते समय गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


गढ़ी बिचौला निवासी असलम की पुत्री जैनब की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार उसकी शादी 14 नवंबर 2022 को गांव के ही आलम के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उत्पीड़न करने लगे और ससुर मो. अज्जम, कादिर, मुसर्रत ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसने इन लोगों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे नाराज तीनों आरोपियों ने बीती दो मार्च की रात में उस समय गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की जब वह झोपड़ी में सो रही थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed