सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   He had relations with a young woman after promising to marry her and then forced her to have an abortion.

Sambhal News: शादी का वादा कर युवती से बनाए संबंध और कराया गर्भपात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
He had relations with a young woman after promising to marry her and then forced her to have an abortion.
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर शादी का वादा कर संबंध बनाने और बाद में गर्भपात का आरोप लगाया है।
Trending Videos

तहरीर में कहा है कि वह खेत में मजदूरी करती थी। वहीं पर शहर का एक युवक मजदूरी करता था। आरोप है कि युवक ने युवती को बहला फुसलाकर एक साल पहले अनूपशहर के मंदिर में शादी कर ली और भरोसा दिलाया कि कुछ समय बाद सामाजिक रूप से शादी करेंगे। वादा कर युवक ने युवती से संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। फिर संबंध बनाने पर युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई। युवती का आरोप है कि युवक अब किसी दूसरी युवती से शादी करने को तैयार है। जबकि उसे न तो साथ रखने को तैयार है और न ही खर्चा दे रहा है। युवक आदि द्वारा युवती को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर मिलने से इन्कार कर जांच की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed