{"_id":"6a554b4daec43449dd01cafe","slug":"beautification-of-vansh-gopal-kalki-dham-begins-with-the-bhumi-pujan-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-137595-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भूमि पूजन के साथ वंश गोपाल कल्किधाम का सौंदर्यीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भूमि पूजन के साथ वंश गोपाल कल्किधाम का सौंदर्यीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्किधाम तीर्थ पर भूमि पूजन के साथ सोमवार को सौंदर्यीकरण के काम शुरू हो गए। विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्यों के लिए नींव रखी गई। कार्यदायी संस्था अलकनंदा एसोसिएट्स के प्रतिनिधियों का दावा है कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरे होंगे।
सोमवार को मंदिर परिसर में आचार्य शोभित शास्त्री और विशाल शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज, संत सेवादास जी महाराज, डॉ. यूसी सक्सेना, आरएसएस के विभाग कार्यवाह छत्रपाल, चौबीस कोसी परिक्रमा समिति के प्रभारी राजेश सिंघल आदि ने नींव में ईंटें रखकर निर्माण कार्यों की शुरुआत की।
अलकनंदा एसोसिएट्स के सुपरवाइजर ने बताया कि मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण पहले होगा। इसके लिए भूमि पूजन किया गया है। यह दो मंजिल बनेगा। मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण पर 95.67 लाख रुपये, शौचालय परिसर पर 26 लाख रुपये, यात्री शेड पर 25 लाख रुपये, चेजिंग रूम के निर्माण पर 7.42 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
इसके अलावा तीर्थ के स्वागत द्वार निर्माण पर 31.67 लाख रुपये और पीछे की ओर 15.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पवांसा ब्लॉक प्रमुख के पति हृदयेश यादव, नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, सुमित सराफ, गणेश शर्मा, अजय शर्मा, डॉ. सुभाष पाल, आदेश ठाकुर, पुष्पलता पाल, यशपाल सिंह दक्ष, कपिल यादव, बालमुकुंद आदि रहे।