{"_id":"6a554af647211393a00cc491","slug":"officials-should-raise-awareness-among-workers-regarding-registration-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130916-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्रमिकों को पंजीकरण के लिए जागरूक करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्रमिकों को पंजीकरण के लिए जागरूक करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में निर्माण श्रमिकों के अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाएं और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इसके लिए अधिकारी जागरूकता शिविर लगाएं। यह निर्देश जिलाधिकारी ने जिला श्रम बंधु और बाल श्रम उन्मूलन की जनपद स्तरीय समिति की बैठक में दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सोमवार को डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य है। श्रमिक नजदीकी जनसेवा केंद्र से पंजीयन करा सकते हैं। श्रमिक पात्रता के संबंध में विभिन्न विभागों के समन्वय करके श्रम विभाग जागरूकता शिविर आयोजित करें। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन से आकाक्षांत्मक विकास खंडों के गांवों को संतृप्त कराने के लिए ग्राम चौपालों के माध्यम से मनरेगा श्रमिक, ईट भट्ठा श्रमिक अन्य सभी श्रमिकों को प्रेरित किया जाए। बाल श्रम पूरी तरह से रोका जाए।
बैठक में सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी के अलावा हरद्वारी लाल गौतम, संगीता भार्गव, अमित गौतम भागीदारी रही। ब्यूरो