फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga 1.6 meters below danger mark; alert issued in villages.

Sambhal News: गंगा खतरे के निशान से 1.6 मीटर दूर, गांवों में अलर्ट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ganga 1.6 meters below danger mark; alert issued in villages.
बबराला। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को गंगा खतरे के निशान से मात्र 1.6 मीटर नीचे बह रही थी। इसको लेकर आसपास के गांवों में अलर्ट जारी करने के साथ ही बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ के कारण आसपास क्षेत्र के खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, इससे पशुओं के लिए चारे की समस्या बन गई हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर बाढ़ खंड के अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट मोड में हैं। गुन्नौर क्षेत्र के करीब 42 गांव गंगा में आने वाली बाढ़ से प्रभावित होते हैं। ऐसे में सभी गांवों में अलर्ट कर दिया गया है। सभी सोलह बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीते चार दिन में गंगा के जलस्तर पर नजर डालें तो कालागढ़ डैम से 68957 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दस जुलाई को 177.65 मीटर, 11 जुलाई को 67201 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से 177.62 मीटर, 12 जुलाई को 57612 क्यूसेक पानी छोड़ने से 177.54 मीटर और 13 जुलाई को डैम से 76029 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर 177.70 मीटर तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज के गेज मीटर के अनुसार 178.76 मीटर पर खतरे का निशान है। ऐसे में गंगा अब खतरे के निशान से 1.6 मीटर ही दूर है। गंगा बैराज के तार बाबू देवेश कुमार के अनुसार फिलहाल लगातार डैम से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed