{"_id":"69d178e34dc12c80540ea3b1","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-divider-on-the-highway-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133866-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। डिवाइडर से टकराकर गांव बमनेटा निवासी बाइक सवार युवक सत्यपाल (22) की मौत हो गई।
हादसा शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बमनेटा के निकट हुआ। परिजनों के मुताबिक सत्यपाल बाजार से बाइक पर सवार होकर गांव के लिए लौट रहा था। गांव के पास ही अचानक बाइक के आगे बंदर आ गया। बंदर से बचने के फेर में सत्यपाल की बाइक हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
एंबुलेंस से घायल अवस्था में सत्यपाल को सीएचसी लाया गया। यहां सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया गया। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
डिवाइडर से बाइक टकराने से हुई सत्यपाल की मौत को लेकर आसपास के लोगों का कहना था कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होता, तो उसकी जान बच सकती थी।
Trending Videos