सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP's new team announced, Hariom again becomes district general secretary

Sambhal News: भाजपा की नई टीम घोषित, फिर जिला महामंत्री बने हरिओम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP's new team announced, Hariom again becomes district general secretary
विज्ञापन
संभल। भाजपा ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें कई पुराने कार्यकर्ताओं पर फिर से भरोसा जताया है। संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्णानंद वशिष्ठ उर्फ हरिओम शर्मा को जिला महामंत्री बनाया है। वहीं, जाति समीकरण को साधने की कोशिश में कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है।
Trending Videos

यूं तो 15 सितंबर-2023 को भाजपा ने ओमवीर सिंह खड़गवंशी को हटाकर हरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया था। लेकिन उस समय जो कार्यकारिणी थी, उसने ही अब तक काम किया। जबकि इस बीच हरेंद्र सिंह दोबारा जिलाध्यक्ष भी बन गए। बीते एक माह के मंथन के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ जिला मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में पुराने कार्यकर्ता पूर्णानंद वशिष्ठ उर्फ हरिओम शर्मा, मनोज कठेरिया और शिल्पी गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया है। वहीं, अब तक जिला महामंत्री रहे अर्जुन वाल्मीकि को जिले का उपाध्यक्ष बनाया है। विपिन गुप्ता, योगेंद्र त्यागी और जयप्रकाश प्रजापति को एक बार फिर से जिला उपाध्यक्ष बरकरार रखा गया है। वहीं, विकास वार्ष्णेय, सुधीर मल्होत्रा, दीपक यादव और सौरभ गुप्ता को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा युवाओं को तरजीह देते हुए विशाल चौहान, सोनू चाहल, देवचंद सैनी को जिला मंत्री बनाया है। चंद्रसेन खड़गवंशी, राखी सिरोही, अवधेश प्रताप सिंह, शांति स्वरूप, चरन सिंह भारती को भी जिला मंत्री बनाया है। अंकित जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
20 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन में जगह पाने को लेकर मची खींचतान खत्म हो गई है। नई कार्यकारिणी में जिन्हें जगह मिली, वह खुश हैं और जिन्हें पद नहीं मिला, वह मायूस हैं। वहीं, कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।
मौर्य, पाल, कश्यप समाज को नहीं मिली जगह
यूं तो जाति समीकरण को केंद्र में रखकर भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है और सभी जाति वर्गों को साधने के बावजूद मौर्य, कुशवाहा, पाल, कश्यप बिरादरी को जगह नहीं मिल पाई है। पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, बीते वर्षों की बात की जाए तो भी इन जातियों को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिल पाई है। जबकि जनपद में इन जाति के लोगों का बड़ा वोट बैंक है और भाजपा का ही समर्थन करता आ रहा है। संवाद
00000
भाजपा के 19 पदाधिकारी बने नामित पार्षद
संभल। शासन ने नामित पार्षदों की घोषणा की है। संभल नगर पालिका में सुरेश अटल, गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता, आलोक भारती, सैयद शान अली को नामित किया है। जबकि सिरसी में वंदना वाल्मीकि, अनिल श्रीमाली और विजय गुप्ता, नरौली में कमल दिवाकर, विनोद माली, संजीव राघव, गुन्नौर में महिपाल सिंह, अंजू वार्ष्णेय, जूलियस जाटव, बबराला में योगेंद्र सिंह, संजीव वर्मा, विवेक गुप्ता, गवां में नीलम वर्मा और धीरेंद्र शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed