सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brawl Erupts Between Grooms and Brides Sides During Wedding Several People Injured on Both Sides

लव मैरिज में लफड़ा: बरात आई पर नहीं सजा मंडप, भूखे रहे बराती; दूल्हा थाने के बाहर खड़ा देखता रहा तमाशा

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट के आरोप लगाए। लड़के पक्ष ने अपने परिजन रंजीत, रवि, वीरपाल, संजीव और चंद्रकेश के साथ मारपीट का आरोप लगाया। वहीं लड़की पक्ष के पिता रामभरोसे ने अपने भाई नीरज, धीरज समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

Brawl Erupts Between Grooms and Brides Sides During Wedding Several People Injured on Both Sides
थाने के बाहर खड़ा दुल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के संभल स्थित चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गेट स्थित एक धर्मशाला में रविवार देर रात विवाह समारोह के दौरान वर व कन्या पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।

Trending Videos

तय हुआ था प्रेमी विवाह 
थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मिठनपुर मौजा निवासी सत्यवीर सिंह के पुत्र रोहित की बरात रविवार रात बिसौली गेट स्थित एक धर्मशाला में आई थी। बताया गया कि विवाह प्रेम प्रसंग के चलते तय हुआ था, जिसके कारण पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ था। आरोप है कि बरातियों ने लड़की पक्ष द्वारा भोजन तैयार नहीं किया, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष बोला- लड़के वालों ने मांगे पैसे
वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि शादी के दौरान लड़के पक्ष की ओर से नकद रुपये की मांग की गई। उनका यह भी कहना है कि दो दिन पहले जब वे लड़के के घर गए थे, तब वहां भी उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।

दोनों तरफ के छह लोगों पर कार्रवाई
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट के आरोप लगाए। लड़के पक्ष ने अपने परिजन रंजीत, रवि, वीरपाल, संजीव और चंद्रकेश के साथ मारपीट का आरोप लगाया। वहीं लड़की पक्ष के पिता रामभरोसे ने अपने भाई नीरज, धीरज समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed