सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Commute Disrupted by Broken and Dilapidated Roads; Fear of Accidents

Sambhal News: टूटी और जर्जर सड़कों से आवागमन प्रभावित, हादसों का डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Commute Disrupted by Broken and Dilapidated Roads; Fear of Accidents
विज्ञापन
संभल। चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय में सड़क में कई गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन्हीं गड्ढों से होकर वाहन निकल रहे हैं और हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है। वहीं, गवां मार्ग पर लधनपुर से लखनपुर तक सड़क में ज्यादा गड्ढे हैं। जिससे वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हो रही है। गड्ढों की वजह से झटके लगते हैं। फिर भी पीडब्ल्यूडी बेपरवाह बना हुआ है। सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
Trending Videos


संभल से चंदौसी की तरफ जाने वाले मार्ग पर सैफ खां सराय में सड़क के बीचोबीच गड्ढों की वजह से वाहन सवार दिक्कतों से जूझ रहे हैं। गड्ढे गहरे के साथ ही चौड़े भी हैं। बाइक, बस, ट्रक, टाटा मैजिक आदि वाहन जब यहां से गुजरते हैं तो हादसे का खतरा रहता है। जब गड्ढों वाले स्थान पर आमने-सामने से वाहन आ जाते हैं तो दुर्घटना होने की ज्यादा आशंका रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन सवारों का कहना है कि गड्ढों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। यहां से गुजरने वक्त झटके लगने से परेशानी होती है। इसलिए सड़क को दुरुस्त कराया जाना चाहिए। दूसरी तरफ गवां मार्ग पर गांव लधनपुर से गवां तक कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे बने हुए हैं लेकिन लधनपुर से लेकर लखनपुर तक करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र में ज्यादा गड्ढे हैं। जिस कारण वाहनों से निकलने वाले लोग परेशान हैं। कई हादसे भ हो चुके हैं और अब भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। तभी सुरक्षित सफर संभव हो सकता है।
वहीं, एक्सईएन सुनील प्रकाश का कहना है कि तारकोल महंगा हो गया है। इस कारण ठेकेदार काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वे कम ही काम कर रहे हैं। इस कारण देरी हो रही है। हालांकि, अब सीमेंट और बजरफुट से काम कराने की योजना बना ली गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
0000

संभल-चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय से निकलने में परेशानी होती है। हर दिन निकलना रहता है। गड्ढे के कारण हादसे का खतरा रहता है। गड्ढ़ों को सही कराना चाहिए।
मो. सादमान, चंदौसी रोड।
00000

सैफ खां सराय में गड्ढों के कारण बाइक की हालत भी खस्ता हो गई है। हमें भी परेशानी होती है। बाइक पर बुजुर्ग महिलाओं को ज्यादा झटके लगते हैं। मरम्मत होनी चाहिए।
अली सज्जाद, नूरियो सराय
00000
सड़क में गड्ढे होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सफर के दौरान समय भी ज्यादा लगता है। हमारी मांग है कि सड़क को ठीक कराया जाए ताकि सहूलियत मिले।
नवाब सिंह, लधनपुर।

000

मैं गवां की तरफ जा रहा हूं। सड़क में गड्ढे होने से काफी परेशानी होती है। करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क खराब है। इस समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए।

मुनेश, खिरनी
00000

तारकोल महंगा होने के कारण ठेकेदार काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण काम में देरी हो रही है। लेकिन अब सीमेंट और बजरफुट से काम कराया जाएगा। जिसके बाद लोगों को परेशानी नहीं होगी।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed