{"_id":"69efc79c81fc0d8e1e0702cc","slug":"broken-roads-and-piles-of-garbage-have-become-the-defining-features-of-sita-road-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128871-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर बने सीता रोड की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर बने सीता रोड की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौसी। नगर की सीता रोड पर मूंछों वाले शिव मंदिर के पास सड़क उखड़ी हुई है। नाला निर्माण अधर में अटकने से नालियां चोक हो गई हैं। जहां तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दुकानदारों और राहगीरों का बुरा हाल है। वहीं शहर के अधिकांश वाटर कूलर खराब पड़े हैं। दुकानदारों और राहगीरों को गला तर करने के लिए ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यही हाल
बता दें कि मूंछों वाले शिव मंदिर से आगे गली के पास मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण न होने से यहां अधिकांश जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस समस्या समाधान के लिए पालिका के लिए कई माह पहले यहां से गणेश मंदिर के पास बड़े नाले तक का नाला निर्माण शुरू कराया था। आलम ये है कि नाला निर्माण भी कछुआ चाल से चल रहा है। अब रघुनाथ मंदिर के पास नाला निर्माण रुका हुआ है।
वहीं आरआरके स्कूल के पास जलभराव होने से वहां की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क पर पत्थर बिखरे रहते हैं। जिससे तेज रफ्तार वाहनों के निकलने से पत्थर उड़ कर दुकानों में घुस जाते हैं और पत्थर लगने से लोग चोटिल हो जाते हैं। वहीं पूरे रोड पर कहीं भी वाटर कूलर नहीं है।
एक वाटर कूलर मूंछों वाले शिव मंदिर के गेट पर और दूसरा बगिया वाली देवी मंदिर के गेट पर लगा है लेकिन दोनों ही खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
-- -- -
ये हैं समस्याएं
नाला निर्माण अटकने से गंदे पानी की निकासी बंद होने पर फैल रही बदबू।
मूंछों वाले शिव मंदिर के पास उखड़ी सड़क से निकलना दुश्वार हो गया है।
मूंछों वाले शिव मंदिर और बगिया वाली देवी मंदिर में रखे वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
मूंछों वाले शिव मंदिर से आगे ट्रांसफार्मर के पास कूड़े का ढेर व नालियां चोक हैं।
-- -- -- -- --
नाला निर्माण पूरा न होने से नालियां चोक हो गई हैं। बदबू फैली रहती है। दुकान के आगे की सड़क उखड़ गई है। सड़क व नाला निर्माण कराया जाए।
मनोहर लाल, दुकानदार
-- -- -
मेरी भी यहां आटा चक्की है। सड़क उखड़ गई है, पत्थर बिखरे रहते हैं। जिससे वाहनों के तेज रफ्तार जाने से पत्थर उड़ कर दुकान के अंदर तक पहुंच जाते हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
ओमप्रकाश, दुकानदार
-- -- -
दुकान के आगे की सड़क तो उखड़ी होने से परेशानी काफी है। साथ ही यहां ट्रांसफार्मर के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। नालियां चोक होने से बुराहाल है।
अंकुर मौर्य, दुकानदार
-- -- -
गणेश मंदिर के पास नाला निर्माण रुका हुआ है। जिससे नालियां चोक हो गई हैं। बदबू फैली रहती है। पालिका को समस्या का समाधान शीघ्र करना चाहिए।
देबू ठाकुर, दुकानदार
-- -- -
यहां दूर तक ठंडे पानी का वाटर कूलर नहीं है। मूंछों वाले शिव मंदिर व बगिया वाली शिव मंदिर में रखे वाटर कूलर भी कई साल से खराब हैं। दुकानदारों व राहगीरों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है।
-- -- -
सीता रोड पर सड़क की समस्या अहम हैं। नालियां चोक होने से उखड़ी सड़क पर जलभराव भी हो जाता है। जिससे स्कूली बच्चों को निकलने में काफी परेशानी होती है।
सचिन शर्मा, दुकानदार।
-- -- -
मंदिर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां लगा वाटर कूलर कई साल से खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में कुछ लोगों के सहयोग से मंदिर के बाहर टैंक व घड़ा रखवाया गया है। जिससे राहगीरों व श्रद्धालुओं को पानी के लिए भटकना न पड़े।
अतुल शंखधार, पुजारी, मूंछों वाले शिव मंदिर
-- -- -- -- --
सीता रोड की सड़क का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। एक-दो दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद सड़क निर्माण कराया जाएगा। वाटर कूलर के लिए भी टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
धर्मराज राम, ईओ चंदौसी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X