{"_id":"69efc7de10848bd92a02c0f0","slug":"two-youths-empty-farmers-account-under-the-pretext-of-offering-help-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128865-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मदद का झांसा देकर दो युवकों ने किसान का खाता किया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मदद का झांसा देकर दो युवकों ने किसान का खाता किया खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबराला। थाना से चंद कदम दूरी पर स्थित एक एटीएम में दो युवकों ने एक ग्रामीण को झांसा देकर उसके खाते से रकम निकाल ली। तहरीर के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गांव मेहुआ हसनगंज निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को वह बबराला के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। वहां मौजूद दो अज्ञात युवकों ने मदद का झांसा देकर उन्हें उलझाए रखा और फर्जी बैंक कॉल का बहाना बनाकर कहा कि तकनीकी समस्या के कारण कार्ड बाद में मिलेगा।
घर पहुंचकर खाते की जांच करने पर पता चला कि अलग-अलग समय पर 9500-9500 रुपये की तीन निकासी कर ली गई। इस तरह कुल 28,500 रुपये खाते से निकल गए। पीड़ित का एटीएम कार्ड भी गायब है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि एटीएम पर मौजूद लोगों ने कार्ड बदलकर या अन्य तरीके से धोखाधड़ी की। उसने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X