{"_id":"69efc7145c4a54a14f0a43b7","slug":"raid-on-iron-and-agricultural-supplies-shop-and-warehouse-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-134705-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आयरन व कृषि संबंधी के सामान \nकी दुकान और गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आयरन व कृषि संबंधी के सामान की दुकान और गोदाम पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहजोई। नगर में आयरन व एग्रीकल्चर के सामान की दुकान व गोदाम में जीएसटी टीम के अधिकारियों ने छापा मारा। टीमें ने देर रात तक दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल में जुटी थीं।
सोमवार को करीब दो बजे जीएसटी की टीम की चार गाड़ियां नगर के इस्लामनगर रोड स्थित रोहिताश आयरन एंड एग्रीकल्चर स्टोर के गोदाम समेत दुकान पर पहुंची। इनमें से दो गाड़ियों के अधिकारी तो दुकान पर रुक गए। वहीं, दो गाड़ियों में सवार अधिकारी करीब आधा किमी दूर इस्लामनगर रोड पर ही बने व्यापारी के गोदाम पर पहुंच गए। देर रात तक जांच पड़ताल जारी रही।
टीम के साथ आए पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अधिकारियों ने व्यापारी के गोदाम में जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यहां गोदाम के अंदर व बाहर लोहे की सरिया आदि समेत खासी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे थे। अधिकारियों ने व्यापारी व उनके परिजनों की मौजूदगी में अभिलेख देखे व स्टॉक चेक किया। इस बीच, कुछ व्यापारी नेता व अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर कुछ अन्य गोदाम व फैक्टरी स्वामी भी गोदाम परिसर में पहुंचे और जीएसटी टीम के अधिकारियों की ओर से हो रही कार्रवाई को देखा।
वहीं, दूसरी टीम के अधिकारी व्यापारी की दुकान पर जानकारी जुटाते रहे। इसके बाद, रात करीब आठ बजे से अधिक समय तक जीएसटी टीम के अधिकारी व्यापारी के गोदाम में जांच-पड़ताल करते रहे। वहीं, जीएसटी की टीम की जांच-पड़ताल के बीच नगर के कई व्यापारी गोदाम व दुकान के आसपास टहलते नजर आए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X