सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Enraged by demand for 50000 rupees brides family turned wedding procession away from doorstep

दूल्हा बना विनीत पर न बन सका पति: घरातियों को पेट भरकर खाना, बरातियों को पानी तक नहीं; दुल्हन का शादी से इनकार

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

लड़की के पिता ने गांव के लोगों की दावत की, सभी को खाना खिलाया गया है लेकिन बरात को पानी तक नहीं दिया गया। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Enraged by demand for 50000 rupees brides family turned wedding procession away from doorstep
दूल्हा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के संभल स्थित हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नवाड़ा में सोमवार की रात दुल्हन पक्ष ने बरात को गांव से ही वापस लौटा दिया। दूल्हा पक्ष ने काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक बात नहीं बनी। इसके बाद दूल्हा बरातियों के साथ लौट गया। दुल्हन पक्ष 50 हजार रुपये की मांग से आहत हो गया था। इसके अलावा रविवार को दूल्हा के घर पर लग्न कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के रिश्तेदार की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इन्हीं कारणों के चलते दुल्हन के पिता ने विवाह करने से इनकार कर दिया और बरात को लौटा दिया। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है।

Trending Videos

50 हजार की मांग से बिगड़ा पिता का मूड
गांव नवाड़ा निवासी सतीश की बेटी की शादी असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर निवासी विनीत के साथ तय थी। रविवार को दुल्हन पक्ष दूल्हा के घर लग्न लेकर पहुंचा था। दुल्हन के पिता का कहना है कि दहेज के साथ बाइक और दो लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद भी दूल्हा पक्ष 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जबकि लग्न में गए रिश्तेदारों के लिए कोई बेहतर व्यवस्था नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के घर पर दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार की हो गई थी मौत
फोन पर बात करने के दौरान दुल्हन पक्ष का रिश्तेदार धर्मपाल छत से गिर गया था। जिसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी दूल्हा पक्ष ने 50 हजार रुपये की मांग को बनाए रखा। दुल्हन के पिता ने कहा कि दूल्हा के परिवार से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भी कोई शामिल नहीं हुआ। इसलिए विचार नहीं मिले और बरात को लौटा दिया। 

घरातियों को खिलाया खाना, बरातियों को पानी तक नहीं पूछा गया
बताया कि गांव के लोगों की दावत की थी, सभी को खाना खिलाया गया है लेकिन बरात को पानी तक नहीं दिया गया। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed