{"_id":"69e7d8097ed5b8c1950903dd","slug":"brother-dies-in-accident-while-returning-home-after-booking-gas-cylinder-for-sisters-wedding-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-134490-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहन की शादी के लिए गैस सिलिंडर बुक कराकर घर लाैटते समय भाई की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहन की शादी के लिए गैस सिलिंडर बुक कराकर घर लाैटते समय भाई की हादसे में माैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरायतरीन। चचेरी बहन की शादी के लिए पवांसा में गैस सिलिंडर बुक कराकर लौटते समय गांव सिंहपुर निवासी राजीव पाल (25) को ढढौला गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव सिंहपुर निवासी शिवलाल पाल ने बताया कि 27 अप्रैल को उनकी बेटी की बरात आनी है, जबकि मंगलवार को उनकी भतीजी की बरात आई थी। पूरा परिवार बरात के स्वागत सत्कार में जुटा था। इसी दौरान उनका बेटा राजीव पाल बहन की शादी के लिए गैस सिलिंडर बुक कराने के लिए पवांसा स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर गया था। देर शाम वह घर लौट रहा था। गांव ढढौला में गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर उसे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहजोई के कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
चचेरी बहन की आई थी बरात
मंगलवार को राजीव की चचेरी बहन की बरात आई थी। हादसे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी और दो बेटियों का तो रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने बताया कि हादसे के बाद भतीजी की बरात सादगी से पहुंची और कार्यक्रम संपन्न हुआ है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X